झज्जरः सड़क पार करते समय कैंटर और स्कूल वैन में टक्कर, 12 छात्र घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
हादसे में क्षतिग्रस्त वैन
झज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर गांव सिलानी के बाईपास के निकट
स्कूल वैन और कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर के चलते वैन में सवार 10 छात्र
घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल
रहा है।
घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि स्कूल वैन में 18 बच्चे थे, जिनके बैग उसने वैन में से उतारे हैं। स्कूल वैन चालक बाईपास पर ध्यान दिए बिना ही सड़क पार कर रहा था, इसी के चलते हादसा हुआ है।
No comments