दविंदर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, 17 हथियार भी बरामद: आईजी कुंवर विजय
दविंदर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, 17 हथियार भी बरामद: आईजी कुंवर विजय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
आईजी इंटेलिजेंस कुंवर विजय प्रताप सिंह
पंजाब में गैंगस्टरों के विरुद्ध अपनी असरदार मुहिम जारी रखते हुए पंजाब
पुलिस ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस
विंग की संगठित क्राइम कंट्रोल यूनिट ने कार्रवाई के तहत अमन कुमार उर्फ
अमना जैतों और यादविंदर सिंह उर्फ यादू जैतों समेत दविंदर बंबीहा शूटर
ग्रुप से संबंधित 9 अन्य गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से
17 हथियार बरामद किए गए हैं।
सुखप्रीत बुड्डा ने फेसबुक पर इस कत्ल की जिम्मेदारी ली थी। अन्य गिरफ्तार गैंगस्टरों- वीना बुट्टर उर्फ वरिंदर सिंह मोगा ने अमन जैतों को हथियार मुहैया कराए थे जो गोगी जटाना के कत्ल कांड में इस्तेमाल किए गए। वह इस तरह की साजिश के कम से कम छह मामलों में वांछित है।
आईजी इंटेलिजेंस ने बताया कि यह पूरा आपरेशन एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और संदीप गोयल की निगरानी में चलाया जा रहा है। यूनिट की विभिन्न टीमों द्वारा इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़, सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह की अगुवाई में आगामी कार्रवाई चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों को राजपुरा की अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस आपरेशन में कई ओर गिरफ्तारियां होने की संभावना है
No comments