चंडीगढ़ः ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
चंडीगढ़ः ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:39 AM IST
सांकेतिक तस्वीर
डड्डूमाजरा कालोनी के तिकोना पार्क के पास सोमवार सुबह 10:20 बजे एक
ट्रैक्टर-ट्राली नंबर सीएच01एस-8719 के चालक ने एक्टिवा नंबर
पीबी65एएम-6462 के बुजुर्ग चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद
लोगों ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डाक्टरी जांच में उसे मृत
घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान खरड़ के दशमेश नगर निवासी करनैल सिंह
(66) के रूप में हुई है।
हालांकि पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता पीजीआई से रूटीन चेकअप के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे लेकिन जब उक्त कालोनी के तिकोना पार्क के समीप पहुंचे तो उतावलेपन और लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली चला रहे आरोपी ने उनके पिता को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
No comments