सुल्तानपुर: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले में दो पर गिरी गाज, बदमाश ने दागी थी पांच गोलियां
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:58 AM IST
व्यापारी पर हमला करता बदमाश व बाद में मचा हंगामा।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व
भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य आलोक आर्या पर जानलेवा हमले में शामिल
एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एसयूवी बरामद कर ली
है। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने नगर कोतवाल और सीताकुंड
चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। व्यवसायी पर हमले की सूचना पर सोमवार
सुबह जांच करने पहुंचे डीआईजी फैजाबाद ने घटना के पीछे खानपान का विवाद
बताकर मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश की।
होटल मैनेजर की तहरीर पर नामजद किए गए तीन बदमाशों में से फरार दो अन्य की
गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। दूसरी तरफ ट्रॉमा सेंटर
लखनऊ में व्यवसायी की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में
व्यवसायी की 72 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट निवासी व्यवसायी आलोक आर्या (46) पुत्र श्रीराम आर्या का डीएम आवास के पास अवंतिका फूड मॉल नाम से होटल है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आलोक को होटल के अंदर गोली मार दी गई थी।
पुलिस ने होटल मैनेजर कन्हैयालाल गौड़ की तहरीर पर सौरभ सिंह उर्फ छोटू निवासी उमरी थाना अखंडनगर, रमन सिंह निवासी बहाउद्दीनपुर थाना गोसाईगंज और सत्यप्रकाश सिंह उर्फ फूफा निवासी अठैसी थाना मोतिगरपुर के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया था।

No comments