PropellerAds

Prop

व्यापारी के मकान में किया गैंगरेप, लड़की जान बचाकर भागी पुलिस स्टेशन, 5 के खिलाफ चार्जशीट तैयार



एक व्यापारी के मकान कोलकाता निवासी युवती के साथ गैंगरेप किया गया। 
युवती जैसे-तैसे उनसे बचकर निकली और पुलिस को अपनी कहानी बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कैंट बोर्ड के सभासद जितेंद्र तनेजा, व्यापारी अजय अरोड़ा, सुमित और भानू व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

प्रेमनगर गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने कैंट बोर्ड के सभासद जितेंद्र तनेजा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में तनेजा, अजय अरोड़ा, सागर चानना व सुमित (अजय अरोड़ा का नौकर) पर दुराचार का आरोप है। जबकि, एक अन्य आरोपी भानू को आपराधिक षड्यंत्र व मानव तस्करी का आरोपी बनाया गया है।

इधर, इस मामले में तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से मिले गिरफ्तारी स्टे की मियाद सोमवार को समाप्त हो रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर स्टे की मियाद दो बार बढ़ाई जा चुकी है। गत 12 जून को प्रेमनगर स्थित एक व्यापारी के मकान में कोलकाता निवासी युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। युवती जैसे-तैसे उनसे बचकर निकली और पुलिस को अपनी कहानी बताई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कैंट बोर्ड के सभासद जितेंद्र तनेजा, व्यापारी अजय अरोड़ा, सुमित और भानू व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के दिन ही सुमित और भानू पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। इनमें भानू युवती की सहेली का भाई बताया गया था, जो उसे आईएसबीटी से प्र्रेमनगर तक लेकर गया था।

No comments