PropellerAds

Prop

वायरल टेस्ट : पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की सड़कें क्या वाकई हैं इतनी बदहाल?

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक एसयूवी कई फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी. इस तस्वीर को लोगों ने वाराणसी से जोड़ दी. तस्वीर के साथ तंज भी कसा गया.
एक्सप्रेस वे पर एसयूवी कई फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी एक्सप्रेस वे पर एसयूवी कई फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी
नई दिल्ली, 02 अगस्त 2018, अपडेटेड 10:05 IST

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को यूपी के विकास के चेहरे की एक पहचान माना जाता है. बुधवार को इसी एक्सप्रेस वे पर सड़क धंसने से हादसा हुआ जिसमें एक एसयूवी कई फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी.

हादसे की खबर फैलते ही इसकी तस्वीरें सामने आईं. इसके साथ ही सड़क धंसने के एक और हादसे की तस्वीर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जाने लगी. साथ ही दावा भी किया जाने लगा कि ये तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से है.

तस्वीर के साथ तंज भी कसा गया कि सड़क के बीचों-बीच विश्व का पहला अंडर ग्राउंड क्रिकेट स्टेडियम बन कर तैयार है. क्या वाकई प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की सड़क का इतना बुरा हाल है? इंडिया टुडे की वायरल टेस्ट टीम ने तस्वीर का सच जानने के लिए पड़ताल की.   
तस्वीर की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि  इसे कांग्रेस आईटी  सेल की हेड दिव्या स्पंदना ने 7 अगस्त 2017  को ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह तस्वीरें अहमदाबाद शहर की है. अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन (AMC) ने भी माना है कि तस्वीर अहमदाबाद की ही है. 

No comments