कश्मीर: ऑपरेशन ऑलआउट का प्रहार- शोपियां में 5 आतंकी ढेर, 72 घंटों में 9 का खात्मा
जम्मू-कश्मीर
में शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी
ढेर हो गए हैं. इनकी पहचान हिजबुल के आतंकियों के रूप में हुई है.
किलूरा एनकाउंटर के दौरान छतिग्रस्त हुई गाड़ियां (ANI)
aajtak.in [Edited by: अजीत तिवारी]
नई दिल्ली, 04 अगस्त 2018, अपडेटेड 08:52 IST
जम्मू-कश्मीर में शोपियां
जिले के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के पांच आतंकियों को मार
गिराया है. किलूरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार देर रात
शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है. इलाके में और आतंकियों के भी छिपे होने
की खबर है.
किलूरा में मारे गए एक आतंकी की पहचान उमर मलिक के रूप
में हुई है. इसके पास से सेना ने एके 47 राईफल भी बरामद किया है. बता दें
कि पिछले 3 दिनों के दौरान सेना ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है.
इसमें गुरुवार को कुपवाड़ा में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया था और
शुक्रवार की सुबह सोपोर में दो आतंकी मारे गए. वहीं, शुक्रवार रात से जारी
मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे जा चुके हैं और मुठभेड़ जारी है.
दरअसल, सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर में शोपियां के
किलूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सेना
ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया.
जम्मू कश्मीर के सोपोर में हुए मुठभेड़ में शुक्रवार की
सुबह दो आतंकवादी मारे गये जबकि एक जवान शहीद हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने
बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर
शुक्रवार की सुबह बारामूला जिले के राफियाबाद के दुरसू गांव में तलाशी
अभियान के दौरान घेरा डाला. इस बीच आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर
गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी
मारे गये जिनकी पहचान रियाज अहमद डार और खुर्शीद अहमद मलिक के रूप में
हुई है. खुर्शीद अहमद मलिक आतंकी बनने के 48 घंटे के अंदर ही ढेर कर दिया
गया. मरने से एक दिन पहले ही बीटेक छात्र खुर्शीद आतंकी बना था. उन्होंने
कहा कि मारे गये आतंकवादी लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि सेना
के जवान सावर विजय कुमार भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गये.
No comments