PropellerAds

Prop

GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर

  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    1 / 14
    अगस्त का महीना शुरू हो गया है. इस महीने बैंक से लेकर आपके किचन तक को प्रभावित करने वाली कई चीजें होने जा रही हैं. इसमें जहां कुछ सामान आपके लिए सस्ता हो रहा है, तो कुछ के लिए आपको इस महीने से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    2 / 14
    सिर्फ सस्ता-महंगा ही नहीं, बल्क‍ि यह महीना सस्ते फोन और जीएसटी पर और भी राहत मिलने का हो सकता है. आगे जानें उन 10 अहम चीजों के बारे में, जिन पर इस महीने आपको नजर बनाए रखनी चाहिए.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    3 / 14
    टीवी होगा महंगा: टीवी बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि अगस्त से वे 32 इंच व उससे बड़े आकार वाली टीवी की कीमतें बढ़ा सकती हैं. हायर इंडिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीवी पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. इसकी वजह से उन्हें कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. सोनी और सैमसंग समेत अन्य कंपनियों ने भी हालात पर नजर बनाए हुई है.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    4 / 14
    होम अप्लायंसेज सस्ते होंगे:जीएसटी परिषद ने 21 जुलाई को 85 से ज्यादा उत्पादों के टैक्स रेट में बदलाव किया है. जीएसटी रेट में हुई यह कटौती 27 जुलाई से लागू हो चुकी है. इसके बाद कंपनियों ने इसका फायदा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    5 / 14
    इसके चलते अगस्त में रेफ्र‍िजरेटर्स, वॉश‍िंग मशीन समेत किचन के अन्य कई सामान सस्ते होंगे.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    6 / 14
    जीएसटी पर और राहत?जीएसटी परिषद की अगली बैठक 4 अगस्त को होनी है. इस बैठक में आम आदमी को जीएसटी के मोर्चे पर और राहत मिल सकती है. वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले इस ओर संकेत कर चुके हैं कि सीमेंट और एसी समेत कई उत्पाद 28 फीसदी से नीचे लाए जा सकते हैं. अगर ऐसा होता है, ये उत्पाद भी आपके लिए सस्ते होंगे.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    7 / 14
    कर्ज महंगा होगा या सस्ता: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक जारी है. 1 अगस्त को रेपो रेट में बदलाव की घोषणा की जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई  रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है. केंद्रीय बैंक की तरफ से अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है, तो आपके लिए बैंकों से कर्ज लेना महंगा होगा.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    8 / 14
    कार होगी महंगी:अगस्त की शुरुआत कारों की कीमतें बढ़ने के साथ हो सकती है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को घोषणा की कि वह अगस्त से अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में 30 हजार रुपये या 2 फीसदी की दर से बढ़ोतरी कर सकती है. रुपये में जारी गिरावट के चलते मारुति समेत अन्य कार कंपनियां भी लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ा सकती हैं.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    9 / 14
    जेट एयरवेज की नई उड़ान: एक अगस्त से जेट एयरवेज बेंगलुरु-गुवाहाटी व हैदराबाद-इंदौर के बीच नई फ्लाइट शुरू करेगा. इससे इन शहर के लोगों को महानगरों तक पहुंचना आसान होगा.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    10 / 14
    जियो फोन 2:रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस जियो फोन-2 को लॉन्च किया था. जियो फोन का यह अपग्रेडेड वर्जन है. यह क्वर्टी कीबोर्ड के साथ आएगा. इस नये स्मार्टफोन की बिक्री इसी महीने 15 अगस्त से शुरू होगी.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    11 / 14
    UPI 2.0 का नया वर्जन: इस महीने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI ऐप का नया वर्जन UPI 2.0 लॉन्च कर सकता है. ब्लूमबर्ग क्व‍िंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप का नया वर्जन अगस्त के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है. बता दें कि UPI 2.0 UPI ऐप का अपग्रेडेड वर्जन है.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    12 / 14
    पोस्ट पेमेंट्स बैंक होगा शुरू?: इस महीने बैंक‍िंग इंडस्ट्री में आपका पोस्ट ऑफ‍िस भी एंट्री कर सकता है. दरअसल इंडिया पोस्ट ऑफिस पेमेंट्स बैंक के संचालन को केंद्रीय बैंक की मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि अंतिम मंजूरी अभी आरबीआई के पास लंबित पड़ी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह मंजूरी इसी महीने आ सकती है और पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखाओं में भी काम शुरू हो जाएगा.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    13 / 14
    ITR भरने की अंतिम तारीख: इस दौरान आपको ये भी याद रखना है कि अगर आप ने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो आपके पास 31 अगस्त तक का समय है. 31 अगस्त तक को आपका आईटीआर फाइल करना अनि‍वार्य है. बता दें कि आय कर विभाग ने आईटीआर फाइल करने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी थी.
  • GST, बैंक‍िंग और Jio समेत ये 10 चीजें अगस्त में डालेंगी आपकी जेब पर असर
    14 / 14
    इसलिए इस महीने इन चीजों का खास ध्यान रखें. ताकि न ही आपको नुसान हो और ना ही आपकी जेब पर बोझ बढ़े. (सभी फोटो प्रतीकात्मक)
  • No comments